सोमवार, 4 जनवरी 2021

BHAGVAD GITA

अध्याय १ श्लोक १०  

अपर्याप्तं तदस्माकं बलं भीष्माभिरक्षितम। 

पर्याप्तं त्विदमेतेषां बलं भीमाभिरक्षितम।। 

अपर्याप्तं:-अपरिमेय; तत:-वह; अस्माकम:-हमारी; बलं:-शक्ति; भीष्म:- भीष्मपितामह द्वारा; अभिरक्षितम:- भलीभांति संरक्षित; पर्याप्तं:-सीमित; तू :-लेकिन; इदं:-यह सब; एतेषां:-पांडवों की; बलं:-शक्ति; भीम:-भीम द्वारा; अभिरक्षितम:- सुरक्षित है। 

हमारी शक्ति अपरिमेय है और हम सब पितामह द्वारा भलीभांति संरक्षित है, जबकि पांडवों की शक्ति भीम द्वारा भलीभांति संरक्षित होकर भी सीमित है। 
अर्थात:-यहाँ पर दुर्योधन ने तुलनात्मक शक्ति का अनुमान प्रस्तुत किया है। वह सोचता है कि अत्यंत अनुभवी सेनानायक भीष्मपितामह द्वारा विशेष रूप से संरक्षित होने के कारण उसकी सशस्त्र सेनाओ की शक्ति अपरिमेय है। दूसरी ओर पांडवों की सेनाएँ सीमित हैं क्योंकि उनकी सुरक्षा एक कम अनुभवी नायक भीम द्वारा की जा रही है जो भीष्म की तुलना में नगण्य है। दुर्योधन सदैव भीम से ईर्ष्या करता था क्योंकि वह जनता था कि यदि उसकी मृत्यु कभी हुई भी तो वह भीम के द्वारा ही होगी। किन्तु साथ ही उसे दृढ़ विश्वास था कि भीष्म की उपस्थिति में उसकी विजय निश्चित है क्योंकि भीष्म कहीं अधिक उत्कृष्ट सेनापति है। वह युद्ध में विजयी होगा,यह उसका दृढ़ निश्चय था। 

क्रमशः !!!!!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें