गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

नव दुर्गा पूजा

Image result for maa katyayani


                                                   (चित्र गूगल से प्राप्त साभार )

                                 माँ कात्यायनी  

प्रथमे शैलपुत्री द्वितीया ब्रह्मचारिणी त्रितीय चन्द्रघण्टेति कुष्मांडका चतुर्थकम। 

पंचमे स्कंदमाता षस्टमे कात्यायिनी देवी सप्तमे कालरात्री अस्टमे महागौरी नवमे सिद्धिदात्री च नव दुर्गे नारायणी नमोःस्तुते।।

छटे नवरात्र में माँ  परा अम्बा  की स्तुति  देवी कात्यायिनी  के रूप में की जाती है ,

रुकमणी जी ने भी  भगवान  श्री कृष्ण  को वर रूप में प्राप्त करने हेतु  देवी कात्यायिनी  की पूजा की थी ,माता सीता जी ने भी श्री राम जी को वर पाने हेतु माता के इस रूप की पूजा की थी। 

श्री यमुना जी के किनारे गोपियों ने भी बृज  की  अधिष्ठात्री  देवी  कत्यायिनी  जी की पूजा की जिससे उन्हें  भगवान  के संग रास  रचाने  की कृपा प्राप्त हुई ।