शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

BHAGVAD GITA 1:43

 उत्सन्नकुलधर्माणां मनुष्याणां जनार्दनः। 

नरके नियतं वासो भवतीत्यनुश्रुश्रुम।।४३।।  

उत्सन्न:-विनष्ट; कुल-धर्मणाम:-पारिवारिक परम्परा वाले; मनुष्याणां:-मनुष्यों का; जनार्दन:-हे कृष्ण; नरके:-नरक में; नियतं :-सदैव; वास:-निवास; भवति:-होता है; इति :-इस प्रकार; अनुश्रुश्रुम:-गुरु परम्परा से मैंने सुना है। 

हे प्रजापालक कृष्ण ! मैंने गुरु परम्परा से सुना है कि जो लोग कुल-धर्म का विनाश  करते हैं, वे सदैव नरक में वास करते हैं। 

अर्थात :-अर्जुन अपने तर्कों को अपने निजी अनुभव पर न आधारित करके आचार्यों से जो सुन रखा है उस पर आधारित है। वास्तविक ज्ञान प्राप्त करने की यही विधि है। जिस व्यक्ति ने पहले से ज्ञान प्राप्त कर रखा है उस व्यक्ति की सहायता के बिना कोई भी वास्तविक ज्ञान तक नहीं पहुंच सकता। वर्णाश्रम -धर्म की एक पद्धिति के अनुसार मृत्यु के पूर्व मनुष्य को पापकर्मों के लिए प्रायश्चित करना होता है। जो परमात्मा है उसे इस विधि का अवश्य उपयोग करना चाहिये। ऐसा किये बिना मनुष्य निश्चित रूप से नरक भेजा जायेगा जहां उसे अपने पापकर्मों के लिए कष्टमय जीवन बिताना होगा। 

क्रमशः !!! 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें