रविवार, 3 जनवरी 2021

BHAGVAD GITA

 अध्याय १ श्लोक ९ 

अन्ये च बहवः श्रुरा मदर्थे त्यक्तजीविताः। 
नानाशस्त्रप्रहरणाः सर्वे युद्धविशारदाः।।९।। 

अन्ये:-अन्य सब; च:-भी;बहवः-अनेक; श्रुरा:-बीर; मदर्थे:-मेरे लिए;त्यक्तजीविताः-जीवन का उत्सर्ग करने वाले; नाना:-अनेक; शस्त्र:-आयुध;परहरणाः-से युक्त,सुसज्जित; सर्वे-सभी; युद्ध-विशारदाः-युद्ध विद्या में निपुण। 

दुर्योधन कहते हैं,ऐसे अनेक अन्य वीर भी है,जो मेरे लिए अपना जीवन त्याग करने के लिए उद्यत हैं। वे विविध प्रकार के हथियारों से सुसज्जित हैं और युद्धविद्या में निपुण हैं।

अर्थात:- अन्य वीर जैसे जयद्रथ,कृतवर्मा,तथा शल्य का सम्बन्ध है ,वे  दुर्योधन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार रहते थे। अर्थात यह पूर्वनिश्चित है कि वे अब पापी दुर्योधन के दल में सम्मिलित होने के कारण कुरुक्षेत्र के युद्ध में मारे जायेंगे। निस्संदेह अपने मित्रों की संयुक्त-शक्ति के कारण दुर्योधन अपनी विजय के प्रति आश्वस्त था। 

क्रमशः !!!!!

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें