शनिवार, 30 जनवरी 2021

BHAGAVAD GITA 1:44

 अहो बत महत्पापं कर्तुं व्यवसिता वयम। 

यद्राज्यसुखलोभेन हन्तु स्वजनमुद्द्ताः।।४४।।  

अहो:-ओह; बत :-कितना आश्चर्य है यह; महत:-महान; पापम:-पाप कर्म; कर्तुम:-करने के लिए; व्यवसिता:-निश्चय किया है; वयम:-हमने; यत :-क्यों; राज्य -सुख -लोभेन :-राज्य -सुख के लालच में आकर; हन्तुम:-मारने के लिए; स्व-जनम :-अपने सम्बन्धियों को;उद्द्ता:-तत्पर। 

ओह ! कितने आश्चर्य की बात है की हम सब जघन्य पापकर्म करने के लिए उद्दत हो रहे हैं। राज्य सुख भोगने की इच्छा से प्रेरित हो कर हम अपने ही सम्बन्धियों को मारने पर तुले हुए हैं। 

अर्थात :- स्वार्थ के वशीभूत होकर मनुष्य अपने सगे भाई,बाप, या माँ  के वध जैसे पापकर्मों में प्रवृत हो सकता है। विश्व के इतिहास में ऐसे अनेक उदहारण मिलते हैं। किन्तु भगवान् का साधु भक्त होने के कारण अर्जुन सदाचार के प्रति जागरूक है। अतः वह ऐसे कार्यों से बचने का प्रयत्न करता है। 

क्रमशः !!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें