बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

BHAGAVAD GITA 2:16

 🙏🙏

नासतो विद्दते भावो नभाओ विद्दते सतः। 

उभयोरपि दृष्टोन्तस्त्वनयोस्तत्वदर्शिभिः।।१६।।

न -नहीं; असत:-असत का; विद्दते -है; भावः-चिरस्थायित्व; न -कभी नहीं; अभावः -परिवर्तनशील गुण; विद्द्ते -है; सतः-शाश्वत का; उभयोः -दोनों का; अपि -ही; दृष्ट -देखा गया; अन्तः-निष्कर्ष; तु -निस्संदेह; अनयोः -इनका; तत्व-सत्य के; दर्शभिः-भविष्यद्रष्टा द्वारा। 

तत्वदर्शियों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि असत (भौतिक शरीर) का तो कोई चिरस्थायित्व नहीं है,किन्तु सत (आत्मा ) अपरिवर्तित रहता है। उन्होंने इन दोनों की प्रकृति के अध्ययन द्वारा यह निष्कर्ष निकाला है। 

तात्पर्य :- परिवर्तनशील शरीर का कोई स्थायित्व नहीं है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने यह भी स्वीकार किया है कि विभिन्न कोशिकाओं की क्रिया -प्रतिक्रिया द्वारा शरीर प्रतिक्षण बदलता रहता है। इस तरह शरीर में वृद्धि तथा वृद्धावस्था आती रहती है। किन्तु शरीर तथा मन में निरंतर परिवर्तन होने पर भी आत्मा स्थायी रहता है। यही पदार्थ तथा आत्मा का अंतर है। स्वभावतः शरीर नित्य परिवर्तनशील है और आत्मा शाश्वत है। तत्वदर्शियों ने,चाहे वे निर्विशेषवादी हो हों या सगुणवादी,इस निष्कर्ष की स्थापना की है। (ज्योतिषिं विष्णुर्भवनानी विष्णु:) सत तथा असत शब्द आत्मा तथा भौतिक पदार्थ के ही द्योतक हैं। सभी तत्वदर्शियों की यही स्थापना है। 

यही से भगवान् द्वारा अज्ञान से मोहग्रस्त जीवों को उपदेश देने का शुभारम्भ होता है अज्ञान को हटाने के लिए आराधक और आराध्य के बीच पुनः शाश्वत सम्बन्ध स्थापित करना होता है और फिर अंश रूप जीवों तथा श्रीभगवान के अन्तर को समझना होता है। वेदान्त -सूत्र तथा श्रीमदभागवत में परमेश्वर को समस्त उदभवों (प्रकाश )का मूल माना गया है। ऐसे उदभवो का अनुभव परा तथा अपरा प्राकृतिक कर्मों द्वारा किया जाता है। जीव का सम्बन्ध परा प्रकृति से है,जैसा कि सातवें अध्याय में स्पष्ट होगा। यद्दपि शक्ति तथा शक्तिमान में कोई अन्तर नहीं है,किन्तु शक्तिमान को परम माना जाता है और शक्ति या प्रकृति को गौण। अतः सारे जीव उसी तरह परमेश्वर के सदैव अधीन रहते हैं जिस तरह सेवक स्वामी के या शिष्य गुरु के अधीन रहता है। अज्ञान अवस्था में ऐसे स्पष्ट ज्ञान को समझ पाना असम्भव है। अतः ऐसे अज्ञान को दूर करने के लिए सदा सर्वदा के लिए जीवों को प्रबुद्ध करने हेतु भगवान् भगवतगीता का उपदेश देते हैं। 🙏🙏

क्रमशः !!!     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें