गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

BHAGAVAD GITA 2:72

🙏🙏 

ऐषा ब्राह्मी स्थिति:पार्थ विमुह्यति। 

स्थित्वास्यामन्तकालेपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति।।७२।।

ऐषा -यह; ब्राह्मी -आद्यात्मिक; स्थितिः -स्थिति; पार्थ -हे पृथापुत्र; न -कभी नहीं; एनाम -इसको; प्रायः-प्राप्त करके;विमुह्यति-मोहित होता है; स्थित्वा-स्थित होकर;अस्याम -इसमें; अन्तकाले-जीवन के अंतिम समय में;अपि -भी; ब्रह्म-निर्वाणम-भगवद्धाम को; ऋच्छति-प्राप्त होता है। 

यह आध्यत्मिक तथा ईश्वरीय जीवन का पथ है,जिसे प्राप्त करके मनुष्य मोहित नहीं होता। यदि कोई जीवन के अंतिम समय में भी इस तरह स्थित हो,तो वह भगवद्धाम में प्रवेश कर सकता है। 

तात्पर्य :-मनुष्य कृष्णभावनामृत या दिव्य जीवन को एक क्षण में प्राप्त कर सकता है और हो सकता है कि उसे लाखों जन्मो  के बाद भी न प्राप्त हो। यह तो सत्य को समझने और स्वीकार करने की बात है। खटवांग महाराज ने अपनी मृत्यु के कुछ मिनट पूर्व कृष्ण  शरणागत होकर ऐसी जीवन अवस्था प्राप्त कर ली। निर्वाण अर्थ है -भौतिकवादी  शैली का अंत। बौद्ध दर्शन के अनुसार इस भौतिक जीवन के पूरा होने पर केवल शून्य शेष रहता है,किन्तु भगवदगीता की शिक्षा इसमें भिन्न है। वास्तविक जीवन का शुभारम्भ इस भौतिक जीवन के पूरा होने पर होता है। स्थूल  भौतिकवादी के लिए यह जानना पर्याप्त होगा कि इस भौतिक जीवन का अन्त निश्चित है,किन्तु आध्यात्मिक दृष्टि से उन्नत व्यक्तियों के लिए इस जीवन के बाद अन्य जीवन प्रारम्भ  होता है।  इस जीवन का अन्त होने से पूर्व यदि कोई कृष्णभावनाभावित हो जाय तो उसे तुरन्त ब्रह्म -निर्वाण अवस्था प्राप्त हो जाती है। भगवद्धाम तथा भगवद्भक्ति के बीच कोई अन्तर नहीं है। चूँकि दोनों परम पद हैं, अतः भगवान् की दिव्य प्रेमाभक्ति में व्यस्त रहने का अर्थ है -भगवद्धाम को प्राप्त करना। भौतिक जगत में इन्द्रियतृप्ति विषयक कार्य  होते हैं और आध्यत्मिक जगत में कृष्णभावनामृत विषयक। इसी जीवन में ही कृष्णभावनामृत की प्राप्ति तत्काल ब्रह्मप्राप्ति जैसी है और जो कृष्णभावनामृत में स्थित होता है,वह निश्चित रूप से पहले ही भगवद्धाम में प्रवेश कर चुका होता है। 

ब्रह्म और भौतिक पदार्थ एक दूसरे से सर्वथा विपरीत हैं। अतः ब्राह्मी -स्थिति का अर्थ है , "भौतिक कार्यों के पद पर होना" भगवदगीता में भगवद्भक्ति को मुक्त अवस्था माना गया है (स गुणान्समतीत्यैतान ब्रह्मभूयाय कल्पते ) अतः ब्राह्मी -स्थिति भौतिक स्थिति से मुक्ति है। 

श्रील भक्ति विनोद ठाकुर ने भगवदगीता के इस द्वितीय अध्याय को सम्पूर्ण ग्रन्थ के प्रतिपाद्द विषय रूप में संक्षिप्त किया है। भगवदगीता के प्रतिपाद्द हैं -कर्मयोग,ज्ञानयोग,तथा भक्तियोग। इस द्वितीय अध्याय में कर्मयोग तथा ज्ञानयोग की स्पष्ट व्याख्या  हुई है एवं भक्तियोग की भी झाँकी दे दी गई है।

इस प्रकार श्रीमदभगवदगीता के द्वितीय अध्याय  "गीता का सार " का भक्तिवेदांत तात्पर्य पूर्ण हुआ।  

क्रमशः !!!🙏🙏    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें