सोमवार, 28 दिसंबर 2020

BHAGVAD GITA

अध्याय १ श्लोक २ 

सञ्जय उवाच 

दृष्टा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा। 
आचार्यमुपसङ्गम्य राजा वचनमबृवीत ।।२।।

सञ्जयः उवाच:-संजय ने कहा;दृष्टा :-देखकर;तु :-लेकिन;पाण्डवानीकं:-पांडवों की सेना;व्यूढं:-व्यूहरचना;दुर्योधनः :-राजा दुर्योधन ने;तदा:-उस समय;आचार्यम:-शिक्षक,गुरु के;उपसङ्गम्य:-पास जाकर;राजा:-राजा; वचनम:-शब्द;अब्रवीत:-कहा 

संजय ने कहा -हे राजन !पाण्डुपुत्रों द्वारा सेना की व्यूहरचना देखकर राजा दुर्योधन अपने गुरु के पास गया और उसने ये शब्द कहे। 
अर्थात :-दुर्योधन पांडवों की व्यूहरचना देखकर घबरा गया और वह तुरंत अपने गुरु के पास गया,दुर्योधन एक अच्छा राजनीतिज्ञ बन सकता था पर कूटनीतवश ही पांडवो से समझौता नहीं कर सकता था।
क्रमशः!!!!!!!!!!

 

1 टिप्पणी: